शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी पद होंगे आउटसोर्स से भरे, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता

देहरादून ,

लंबे समय से खाली पड़े विद्यालयी शिक्षा विभाग के 2364 चतुर्थ श्रेणी पद अब आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाएंगे। इसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि सरकार ने रिक्त पड़े पदों को आउटसोर्सिंग में परिवर्तित करने की मंजूरी दे दी है और शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

कहां-कहां तैनाती होगी

  • महानिदेशालय, निदेशालय (माध्यमिक व प्राथमिक), एससीईआरटी, बोर्ड कार्यालय रामनगर, मंडलीय और जिला स्तर के शिक्षा कार्यालयों में 334 पद।

  • इंटर कॉलेजों में छात्र संख्या के अनुसार परिचारक व चौकीदार के पद।

  • हाईस्कूलों और नवीन उच्चीकृत विद्यालयों में चौकीदार की नियुक्ति।

  • राजकीय विद्यालयों में 2023 पद।

नियुक्ति की शर्तें

  • आउटसोर्स कार्मिकों को 15,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।

  • राज्य में प्रचलित आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा।

  • चयन में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *