एसजीआरआर यूनिवर्सिटी में 34 विषयों के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित

देहरादून ,

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार, 8 सितम्बर 2025 को पीएचडी प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन हुआ। परीक्षा 34 विषयों में हुई, जिसमें देशभर से आए 140 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में गंभीर और अकादमिक माहौल देखने को मिला।

विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध ही किसी भी विश्वविद्यालय की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि एसजीआरआर विश्वविद्यालय में होने वाले शोध न केवल अकादमिक स्तर पर, बल्कि समाज और राष्ट्र के हित में भी उपयोगी सिद्ध हों।

कुलपति प्रो. (डाॅ.) कुमुद सकलानी ने कहा कि उच्चस्तरीय शोध को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यहां से होने वाले शोध कार्य उत्तराखंड, देश और वैश्विक समाज के लिए लाभकारी साबित हों।

रिसर्च डीन डाॅ. अशोक सिंह भंडारी ने बताया कि लिखित परीक्षा (आरईटी) में सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा और उसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि केवल वही छात्र शोध क्षेत्र में आगे बढ़ें जिनमें वास्तविक क्षमता और अकादमिक प्रतिबद्धता हो।

परीक्षा के संचालन में डाॅ. सोनिया गम्भीर, डाॅ. प्रदीप सेमवाल, डाॅ. मोनिका बंगारी, डाॅ. नवीन गौरव, डाॅ. रेखा ध्यानी और प्रशासनिक टीम ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *