एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 202 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ ने उठाया लाभ – uttarakhandawaaz.in

एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 202 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ ने उठाया लाभ

देहरादून ,

“स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।” इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से सोमवार को एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल, मोथरोवाला में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में 202 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शशिकला कठैत ने किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार जताते हुए कहा कि अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के प्रेरणास्रोत हैं।

चिकित्सकों की टीम ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ-साथ ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क कीं। जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में प्रमुख रूप से कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. आलोक, डॉ. परमिंदर, डॉ. आरुषि, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सेठी और हेल्थ इंस्पेक्टर मंजू शामिल रहे। शिविर की सफलता में जनसंपर्क अधिकारी सुभाष रमोला और दिनेश रतूड़ी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *