बरसात के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने और चारधाम यात्रा सुचारु कराने के सीएम के आदेश – uttarakhandawaaz.in

बरसात के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने और चारधाम यात्रा सुचारु कराने के सीएम के आदेश

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण कार्यों, पर्यटन और जनसुविधाओं से जुड़े व्यापक दिशा-निर्देश दिए।

सीएम के प्रमुख निर्देश

  • आपदा प्रबंधन और राहत:

    • बरसात समाप्त होते ही मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों को तेज किया जाए।

    • आपदा प्रभावितों को त्वरित सहायता, ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था मिले।

    • फसलों, पेयजल लाइन और सरकारी संपत्तियों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजी जाए।

    • नदी-नालों के पास निर्माण पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए।

  • स्वास्थ्य सेवाएं:

    • डीएम अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन करें।

    • डेंगू, मलेरिया और जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

    • स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय बैठक शीघ्र बुलाई जाए।

  • कानून व्यवस्था:

    • अवैध आधार कार्ड, वोटर आईडी और कनेक्शन जारी करने वालों पर कार्रवाई।

    • सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग और निगरानी बढ़ाई जाए।

    • गौवंश संरक्षण को प्राथमिकता दी जाए।

  • इंफ्रास्ट्रक्चर और चारधाम यात्रा:

    • बरसात के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए।

    • ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    • चारधाम यात्रा को सुचारु संचालित करने के लिए सतर्कता और मौसम अलर्ट सिस्टम बेहतर किया जाए।

  • जनसेवा और पारदर्शिता:

    • सीएम घोषणाओं और चालू कार्यों की रिपोर्ट 15 दिन में भेजी जाए।

    • जनसुनवाई, चौपाल और बहुद्देशीय शिविर नियमित आयोजित हों।

    • 1905 सीएम हेल्पलाइन और 1064 एंटी करप्शन कैंपेन की कार्यवाही निरंतर जारी रहे।

    • सेवा के अधिकार के तहत प्रमाण पत्र आवेदक को मांगी गई भाषा (हिंदी/अंग्रेजी) में दिए जाएं।

  • विशेष अभियान:

    • 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान की विस्तृत तैयारी की जाए।

    • डिजास्टर वॉलंटियर और संकट मोचन दल की मॉक ड्रिल आयोजित हों।

    • नकली दवाओं के निर्माण और बिक्री में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *