जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं : CM धामी – uttarakhandawaaz.in

जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं : CM धामी

देहरादून ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश में जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने जिलाधिकारियों, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि नकली दवाइयों के निर्माण और बिक्री के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जाए और इस अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए।


आपदा प्रभावित परिवारों के लिए प्राथमिकता

  • धराली आपदा प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान, पुनर्वास और आजीविका को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

  • सचिव राजस्व की अध्यक्षता में गठित समिति से शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

  • समिति की रिपोर्ट के आधार पर अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर राहत और पुनर्वास कार्य होंगे।


स्वदेशी अभियान पर जोर

  • प्रदेश में व्यापक स्वदेशी अभियान चलाने के निर्देश।

  • सरकारी खरीद व आयोजनों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने पर बल।

  • जीएसटी स्लैब में हालिया बदलावों से स्वदेशी उत्पादों को और बढ़ावा मिलने की बात कही।

  • मंत्रिगण, अधिकारी और कर्मचारी भी स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को प्रोत्साहित करें।


अग्निवीरों के लिए प्रशिक्षण

  • राज्य के अग्निवीरों को बेहतर प्रशिक्षण देने हेतु पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश।


वायदे निभाने का संकल्प

  • धामी ने कहा, “हमारे दृष्टि पत्र में जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।”

  • अधिकारियों को निर्देश : जनहित के संकल्पों को तेजी से पूरा करें।

  • जन भावनाओं और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार दृढ़ संकल्प के साथ कार्यरत है।


बैठक में मौजूद अधिकारी

प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *