देहरादून,
कल (5 सितंबर) बारह–बफात के जुलूस के मद्देनज़र शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। पुलिस के अनुसार, जुलूस और यातायात समानांतर चलेंगे, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया जाएगा।
मुख्य बिंदु:
-
पटेलनगर मंडी, लालपुल, बल्लीवाला चौक और सहारनपुर चौक से यातायात आंशिक रूप से डायवर्ट हो सकता है।
-
प्रिंस चौक पर जुलूस पहुँचने पर द्रोण कट से आने वाला यातायात चन्दननगर कट होकर दून चौक की ओर भेजा जाएगा।
-
तहसील चौक और द्रोण कट मार्ग पर यातायात को जुलूस की प्रगति के अनुसार रोका-छोड़ा जाएगा।
-
बुद्धा चौक पास करने पर मनोज क्लिनिक की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
-
कॉन्वेंट तिराहा और क्रॉस रोड मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जाएगा।
-
जुलूस के मजार पहुँचने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।