भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट का सख्त संदेश: बयानबाजी अनुशासनहीनता के दायरे में, फोरम पर ही रखें अपनी बात

देहरादून ,

भाजपा नेतृत्व ने हाल के दिनों में विधायकों और नेताओं के बयानों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट किया है कि पार्टी और सरकार से जुड़े किसी भी मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने चेतावनी दी है कि भविष्य में असंयमित बयान अनुशासनहीनता माने जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर विषय को उचित फोरम पर ही उठाया जाए—सरकारी मुद्दे मुख्यमंत्री या मंत्रियों के समक्ष और संगठन से संबंधित विषय प्रदेश नेतृत्व के पास रखे जाएं।

भट्ट ने कहा, “भाजपा ‘राष्ट्र सर्वोपरि, पार्टी द्वितीय और व्यक्ति अंतिम’ के सिद्धांत पर कार्य करती है। इसलिए नेताओं को चाहिए कि अपनी बातें पार्टी फोरम में ही रखें।”

प्रदेशाध्यक्ष आने वाले दिनों में हालिया बयान देने वाले नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका पक्ष भी सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *