देहरादून,
देहरादून को महिलाओं के लिए असुरक्षित शहरों की सूची में रखने वाली निजी सर्वे रिपोर्ट पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने नाराज़गी जताई है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि केवल 12,770 महिलाओं पर आधारित यह सर्वे भ्रामक है और इससे देहरादून की छवि धूमिल करने का प्रयास निंदनीय है।
दिल्ली में आयोजित नारी 2025 कार्यक्रम में जारी इस रिपोर्ट को लेकर कण्डवाल ने साफ किया कि इसका न तो राज्य महिला आयोग से और न ही राष्ट्रीय महिला आयोग से कोई संबंध है। उन्होंने कहा—
👉 “देहरादून की महिलाएं जानती हैं कि यहां सरकार और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील हैं।”
कण्डवाल ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर भी इस सर्वे से सहमत नहीं हैं और उन्होंने इसे आयोग की आधिकारिक रिपोर्ट मानने से इनकार किया है।
राज्य महिला आयोग अब इस रिपोर्ट से जुड़े आंकड़े तलब करेगा और आवश्यक कार्रवाई करेगा।