देहरादून ,
गुरु पर्व के उपलक्ष्य में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में आयोजित रक्तदान शिविर में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पंजाब, चंडीगढ़ व अन्य राज्यों से आई संगतों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
समिति के अध्यक्ष रौशन राणा ने बताया कि उनकी समिति श्री महंत देवेन्द्र दास महाराज जी के सानिध्य में पिछले पांच वर्षों से लगातार दरबार साहिब में रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है। समय-समय पर महाराज जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता रहता है।
दीप प्रज्ज्वलन से हुई शुरुआत
आज के शिविर का शुभारंभ श्री महंत देवेन्द्र दास जी और आचार्य सुभाष जोशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान कुल 105 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
सम्मान व प्रेरणा
कार्यक्रम में श्री महंत देवेन्द्र दास जी ने श्री महंत इंद्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के कोऑर्डिनेटर अमित चंद्रा को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। महंत जी ने समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और रक्तदान के महत्व एवं उसके लाभों को विस्तार से समझाया।
उपस्थित श्रद्धालु
शिविर में संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य राम भूषण बिल्जवाण, अशोक वर्मा, एडवोकेट शिवा वर्मा, मिनू डिडान, गीता सहानी सहित समिति से जुड़े बालकिशन शर्मा, एडवोकेट संजीव गुप्ता, डॉ. नितिन अग्रवाल, राहुल माटा, आयुष जैन, गौरव जैन, विनय प्रजापति, हेमराज अरोड़ा, विक्रम चौधरी, सुमित बंसल, सुशील वाधवा, शिवकुमार, सुरेश रावत, कृतिका राणा और अनुष्का राणा आदि मौजूद रहे।