देहरादून ,
👉 मुख्य बिंदु:
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
-
यमुना नदी में गडगाड गदेरे से आए मलबे के कारण बनी अस्थाई झील का जायजा लिया।
-
जिलाधिकारी को निर्देश –
-
नदी मार्ग से गाद हटाकर जल निकासी तेज की जाए।
-
प्रभावितों के नुकसान का तत्काल आंकलन कर रिपोर्ट दी जाए।
-
आलू की फसल का उचित मूल्य पर खरीद सुनिश्चित की जाए।
-
-
कुपड़ा कुंशाला पुल का निरीक्षण कर जल्द निर्माण शुरू करने के निर्देश।
-
यमुनोत्री मार्ग व भूस्खलन से बाधित अन्य मार्गों को शीघ्र बहाल करने पर जोर।
👉 सीएम का आश्वासन:
“संकट की इस घड़ी में सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ है। प्रभावितों को हर संभव सहायता शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।”