देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को थराली पहुंचे और आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। तय कार्यक्रम के अनुसार वे हेलीकॉप्टर से कुलसारी हेलीपैड पर उतरे, जहां से कार द्वारा राहत कार्यों का जायजा लेने थराली पहुंचे।
सीएम धामी ने सबसे पहले पॉलिटेक्निक परिसर में बने राहत शिविर का निरीक्षण किया और आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इस दौरान प्रभावितों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए गए।
काफिले के दौरान जब उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों को देखा तो प्रोटोकॉल तोड़ते हुए सीधे जनता के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने थराली बाजार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास हुए नुकसान का भी निरीक्षण किया।
धामी ने आपदा में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा—
-
सरकार हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
-
प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
-
किसी को भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी, सरकार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।