उत्तरकाशी ,
धराली (उत्तरकाशी) में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए देहरादून पुलिस लगातार सक्रिय है। एसएसपी देहरादून के व्यक्तिगत प्रयासों और पहल पर बाथवा संस्था सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने हाथ बढ़ाया और बड़ी मात्रा में ड्राई राशन उपलब्ध कराया।
-
राहत सामग्री को पुलिस की मदद से उत्तरकाशी पुलिस लाइंस भेजा गया।
-
वहां से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी की देखरेख में यह सामग्री आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुँचाई जाएगी।
-
निर्णय लिया गया है कि हर तीन दिन के अंतराल पर खाद्य सामग्री पुनः भेजी जाएगी।
-
अन्य संस्थाओं ने भी देहरादून पुलिस के अभियान से जुड़कर सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
इस कदम से न सिर्फ प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत मिलेगी बल्कि समाज में पुलिस-संस्था-जन सहयोग की मिसाल भी कायम होगी।