मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, सुरक्षा कर्मियों से मिले—पूछा हालचाल

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) ,

विधानसभा सत्र के बीच बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण में मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने विधानसभा परिसर और आसपास तैनात सुरक्षा कर्मियों से मुलाकात की।

सीएम ने सुरक्षाकर्मियों से उनके आवास, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और गर्मजोशी से हाल-चाल पूछा। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम में डटे पुलिस बल का अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में धराली जैसी आपदा-प्रभावित और दुर्गम जगहों में पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता और सेवाभावना ने पूरे तंत्र को नई पहचान दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *