₹53115.39 करोड़ का बजटीय प्रावधान, आपदा प्रबंधन, खेल, पर्यटन और महिला सशक्तिकरण पर जोर
देहरादून ,
उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का ₹53115.39 करोड़ का अनुपूरक बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया। इसमें राजस्व पक्ष से ₹2152.37 करोड़ और पूंजीगत पक्ष से ₹3163.02 करोड़ के प्रावधान रखे गए हैं।
🔑 बजट की मुख्य प्राथमिकताएँ
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास
-
आपदा न्यूनीकरण निधि – ₹13 करोड़
-
प्रभावित परिवारों के पुनर्वास – ₹5 करोड़
-
जोशीमठ व अन्य आपदा क्षेत्रों के राहत कार्य – ₹263.94 करोड़
-
पुनर्निर्माण हेतु जिलाधिकारियों को सहायता – ₹13 करोड़
ऊर्जा एवं पर्यावरण
-
सोलर पैनल आधारित योजनाएँ – ₹25 करोड़
-
विद्युत ट्रैफिक सब्सिडी – ₹125 करोड़
-
GLOF न्यूनीकरण – ₹23.66 करोड़
-
हिमालयी भूकंप जोखिम न्यूनीकरण – ₹5 करोड़
-
जल ग्रहण क्षेत्र शोधन योजना – ₹20 करोड़
परिवहन एवं सड़क विकास
-
पर्वतीय मार्गों पर बस संचालन घाटे की भरपाई – ₹10 करोड़
-
ग्रामीण सड़कों (PMGSY) – ₹40 करोड़
-
विशेष श्रेणियों को निशुल्क यात्रा सुविधा – ₹3.1 करोड़
-
नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग निर्माण – ₹40 करोड़
-
रिंग रोड परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण/यूटिलिटी शिफ्टिंग – ₹925 करोड़
स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण
-
आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन – ₹25.55 करोड़
-
मातृत्व लाभ योजना (PMMVY) – ₹15 करोड़
-
महिला स्वरोजगार योजना – ₹10 करोड़
-
महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, चंपावत – ₹50 करोड़
शिक्षा व प्रशिक्षण
-
विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य सामग्री – ₹20 करोड़
-
टाटा टेक्नोलॉजी मॉडल – ₹20 करोड़
-
प्रशिक्षण शिविर – ₹6 करोड़
-
आईपीएस/सीआरपीएफ प्रशिक्षण – ₹3 करोड़
आवास एवं नगरीय विकास
-
प्रधानमंत्री आवास योजना (80% केंद्रांश) – ₹114.17 करोड़
-
अमृत योजना – ₹48 करोड़
-
EWS आवास – ₹2.86 करोड़
औद्योगिक एवं ग्रामीण विकास
-
MSME सहायता योजना – ₹10 करोड़
-
मुख्यमंत्री राज्य कृषि विकास योजना – ₹10 करोड़
-
मेटल मिशन – ₹8 करोड़
पर्यटन व संस्कृति
-
ऋषिकेश और हरिद्वार को विशेष पर्यटन नगर – ₹50-50 करोड़
-
पर्यटन स्थलों के आंतरिक मार्ग – ₹25 करोड़
-
मानसखंड माला मिशन – ₹15 करोड़
अन्य प्रमुख प्रावधान
-
सूचना विभाग प्रचार-प्रसार – ₹120 करोड़
-
पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण – ₹188.55 करोड़
-
लंबित पीडब्ल्यूडी कार्य – ₹90 करोड़
-
पेयजल परियोजनाएँ – ₹90 करोड़
-
पुलिस आवास निर्माण – ₹60 करोड़
-
अवस्थापना सुधार – ₹200 करोड़
-
उत्तराखंड शहीद कोष – ₹2.5 करोड़