देहरादून ,
निर्वाचन विभाग ने जानकारी दी है कि वोटर लिस्ट अपडेट की प्रक्रिया वर्तमान में पूरी तरह सक्रिय है। ऐसे सभी लोग, जिनके विवरण मतदाता सूची में गलत दर्ज हैं या जिनका नाम सूची में शामिल नहीं है, वे तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर संशोधन करा सकते हैं। विभाग का कहना है कि यह समय सबसे उपयुक्त है, क्योंकि जल्द ही Special Intensive Revision (SIR) शुरू होने वाली है।
किन लोगों को तुरंत अपडेट कराना चाहिए?
वे नागरिक जिनकी इन समस्याओं में से कोई समस्या है, वे तुरंत फॉर्म भरें—
-
नाम सूची में नहीं है
-
दो स्थानों पर नाम दर्ज है
-
पता बदल गया है
-
जन्मतिथि या अन्य जानकारी गलत है
SIR शुरू होने के बाद क्या बदल जाएगा?
निर्वाचन विभाग के अनुसार:
-
वोट जोड़ने / हटाने / सुधार की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रुक जाएगी
-
केवल आवेदन स्वीकार होंगे
-
आवेदन का निस्तारण SIR पूरा होने के बाद किया जाएगा
-
जो लोग अभी अपडेट करा लेंगे, वे स्वतः SIR प्रक्रिया में शामिल हो जाएंगे
इसलिए विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि विलंब न करें और तुरंत अपडेट कराएं।
ऑनलाइन वोट बनवाने/सुधार की प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट:
👉 voters.eci.gov.in
यहां उपलब्ध फॉर्म:
✔ नया वोट बनवाने के लिए – फॉर्म 6
-
पता, जन्मतिथि, नागरिकता विवरण भरें
-
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
-
मोबाइल नंबर व OTP सत्यापन अनिवार्य
✔ दो जगह नाम है? हटाने के लिए – फॉर्म 7
-
गलत/अतिरिक्त स्थान से नाम हटवाएं
-
दो जगह नाम पाए जाने पर आयोग नोटिस भेज सकता है
✔ जानकारी बदलने/करेक्शन के लिए – फॉर्म 8
-
नाम, पता, फोटो, आयु, मोबाइल नंबर सहित सभी संशोधन
वेबसाइट पर प्रत्येक फॉर्म की विस्तृत गाइडलाइन भी उपलब्ध है, जिससे प्रक्रिया बेहद आसान हो जाती है।
आवश्यक दस्तावेज़
-
आधार कार्ड
-
मोबाइल नंबर
-
आयु प्रमाण (जन्म प्रमाणपत्र/स्कूल प्रमाणपत्र)
-
पता प्रमाण (राशन कार्ड, बिजली बिल, किरायानामा आदि)
SIR के दौरान क्या होगा?
-
चुनाव आयोग फील्ड वेरिफिकेशन करेगा
-
बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर जानकारी मिलान करेंगे
-
नए आवेदकों का नाम तुरंत सूची में शामिल नहीं होगा
विशेष सलाह
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आपका वोट अभी तक नहीं बना है या जानकारी गलत है, तो SIR शुरू होने से पहले पूरी प्रक्रिया करना सबसे सुरक्षित और उपयुक्त विकल्प है।

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.