राजू के सफल उपचार पर डीएम सविन बंसल ने जताया आभार, जिला प्रशासन कराएगा पुनर्वास

देहरादून ,
मानवता और प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए जिला प्रशासन की पहल पर असहाय राजू का सफल उपचार हो गया है। हेल्पिंग हैंड चिकित्सालय के सहयोग से राजू अब पूरी तरह स्वस्थ हैं, फिलहाल उनकी ड्रेसिंग चल रही है।

प्रशासन की तत्परता

पिछले माह अचानक कलेक्ट्रेट परिसर में असहनीय पीड़ा से छटपटाते हुए राजू पहुंचे। उनका हाथ बुरी तरह जल चुका था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे उपचार नहीं करा पा रहे थे।
राजू ने डीएम कार्यालय में पहुंचकर भावुक होकर अपनी व्यथा सुनाई –
“साहब, मेरा नाम राजू है। मेरे कोई अपना नहीं है। होटल में मजदूरी करता हूं। गर्म पानी से हाथ जल गया है। अस्पताल वाले सुन नहीं रहे। पैसा नहीं है। मदद करिए।”

उनकी हालत देखकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने तुरंत गंभीरता दिखाई। दून अस्पताल ने केस की गंभीरता को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। इसके बाद डीएम ने हेल्पिंग हैंड हॉस्पिटल के बर्न स्पेशलिस्ट डॉ. कुश से बातचीत कर राजू को तत्काल भर्ती कराया। जिला प्रशासन ने अपने ‘सारथी’ वाहन से राजू को अस्पताल पहुंचाया, जहां मुफ्त इलाज हुआ।

लगातार निगरानी

  • डीएम स्वयं राजू के उपचार की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

  • प्रशासन की टीम रोजाना चिकित्सालय जाकर उनका हालचाल ले रही है।

  • डीएम ने हेल्पिंग हैंड अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

पुनर्वास की तैयारी

जिला प्रशासन ने राजू के पुनर्वास की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *