बिहारीगढ़ / देहरादून ,
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित मोहण्ड गांव में रविवार देर शाम सड़क किनारे रखा बिजली का ट्रांसफार्मर अचानक आग पकड़ने से धू-धूकर जल गया। आग की लपटें उठते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ट्रांसफार्मर फटने की आशंका से लोग दूर खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।
घटना के बाद हालात
-
ग्रामीणों ने तुरंत पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को सूचना देकर बिजली लाइन बंद करवाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
-
आग की वजह से ट्रांसफार्मर के साथ-साथ बिजली की तारें भी झुलस गईं।
-
पूरे मोहण्ड क्षेत्र में पूरी रात बिजली गुल रही, उपभोक्ताओं को अंधेरे का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि सोमवार को नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाए, ताकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल हो सके।