देहरादून ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान के तहत 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज के साथ-साथ सेवाभाव, समर्पण और मधुर व्यवहार को मूल मंत्र बताया।
मुख्यमंत्री के मुख्य संदेश
-
नव नियुक्त चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि वे केवल डॉक्टर नहीं, बल्कि देवभूमि के आरोग्य प्रहरी हैं।
-
प्रदेश के 11 लाख से अधिक मरीजों को 21 करोड़ से अधिक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा मिल चुकी है।
-
श्रीनगर में कार्डियो-न्यूरोलॉजी और हल्द्वानी में कैंसर की विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध।
-
आपदा के समय हेली सेवा से स्वास्थ्य सेवाएँ जीवनदायिनी साबित हो रही हैं।
-
प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में प्रयास।
-
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति और टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएँ नई ऊँचाइयों पर।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
-
220 में से 216 चिकित्सक दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात होंगे, 4 दिव्यांग कोटे से चयनित।
-
जल्द ही और चिकित्सक, नर्सेज व सपोर्टिंग स्टाफ की भर्ती होगी।
-
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 220 स्थानों पर ब्लड डोनेशन कैंप, प्रत्येक गाँव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे, जिससे 25 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
-
दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सकों के साथ सपोर्टिंग स्टाफ की उपलब्धता बढ़ेगी।
-
कहा, लोग आज भी ईश्वर के बाद चिकित्सक को सबसे अधिक सम्मान देते हैं, इसलिए चिकित्सकों को इस विश्वास को और मजबूत करना होगा।
कार्यक्रम में मौजूद
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, राजकुमार पोरी, सरिता कपूर, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य सुनीता टम्टा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक व अधिकारी मौजूद रहे।
I’ve been following your blog for quite some time now, and I’m continually impressed by the quality of your content. Your ability to blend information with entertainment is truly commendable.
Thank you so much, I will try to do more better