डीजे बजाने से बोर्ड परीक्षार्थियों को हुई परेशानी तो हरिद्वार पुलिस करेगी कार्रवाई – uttarakhandawaaz.in

डीजे बजाने से बोर्ड परीक्षार्थियों को हुई परेशानी तो हरिद्वार पुलिस करेगी कार्रवाई

बच्चों के हित में आगामी बोर्ड परीक्षाओं हेतु “अभिभावक के रूप में” हरिद्वार पुलिस हुई सख्त

बच्चों की पढ़ाई में न हो कोई खलल, उठाया अहम कदम

 न्यायालय के गाइडलाइन के मुताबिक निर्धारित डेसीबल एवं निश्चित समयावधि तक ही बजेंगे डीजे*

गाइडलाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही

हरिद्वार ,

उत्तराखंड में जल्द ही बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में एक अभिभावक के रूप में बच्चों की पढ़ाई की चिंता/चिंतन कर हरिद्वार पुलिस द्वारा अहम कदम उठाते हुए शहर में शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार तय की गई समयावधि एवं निर्धारित डेसिबल में डीजे बजाने की हिदायत दी है।

हरिद्वार जनपद में इसके लिए प्रत्येक थाने में एक डेडीकेटेड टीम बनाई गई है जिसका काम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचते हुए तेज साउंड सिस्टम को बंद कराते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने का रहेगा।

एसएसपी हरिद्वार द्वारा एक वीडियो संदेश जारी करते हुए तेज साउंड सिस्टम की आवाज से परेशान होने पर परीक्षार्थियों/अभिभावकों को अगर कहीं रात्रि 10:00 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजता है तो 112 अथवा निकटतम थाने या एसएसपी आवास में शिकायत करने हेतु आग्रह किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *