देहरादून ,
लगातार भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र जिलाधिकारी सविन बंसल ने 12 अगस्त 2025 को जनपद देहरादून के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग और NDMA के अलर्ट के अनुसार जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा, गर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया।
इसके पहले, 11 अगस्त को भी बारिश के चलते छुट्टी घोषित की गई थी।