देहरादून ,
देहरादून पुलिस की त्वरित कार्रवाई और SIT जांच में धर्मांतरण के प्रयास के एक आरोपी का UAPA से सीधा संबंध सामने आया है।
जांच में पता चला कि अयान जावेद, निवासी धनबाद (झारखंड), आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) का सदस्य है। वह पहले ही झारखंड ATS द्वारा अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप अधिनियम (UAPA) के तहत रांची जेल में बंद है।
प्रमुख बिंदु:
-
देहरादून के थाना रानीपोखरी व प्रेमनगर में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के तहत दो मामले दर्ज।
-
SIT ने पीड़िताओं से पूछताछ व इलेक्ट्रॉनिक सबूत जुटाए।
-
आगरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार 6 आरोपी—अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल सिंह, एस.बी. कृष्णा उर्फ आयशा माहेनूर, अब्दुर्रहमान उर्फ रूपेंद्र सिंह, अबु तालिब, अब्दुल रहीम, और अब्दुल्ला—के खिलाफ कोर्ट से वॉरंट-बी जारी।
-
प्रेमनगर केस का आरोपी सुलेमान दुबई में, गृह मंत्रालय से लुकआउट नोटिस के लिए पत्राचार।
-
पीड़िताओं की काउंसलिंग से कई युवतियों को आतंकियों के जाल में फंसने से बचाया गया।
पुलिस के मुताबिक, अयान जावेद सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से युवाओं को गुमराह कर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए उकसाता था। जल्द ही उसे वॉरंट-बी पर रांची से देहरादून लाया जाएगा।