देहरादून,
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और आपदा जोखिम को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में राज्य में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर अहम निर्णय लिए गए।
सीएम धामी ने निर्देश दिए कि—
-
पर्वतीय और संवेदनशील क्षेत्रों की तुरंत पहचान की जाए, जहां भूस्खलन, हिमस्खलन या अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका अधिक है।
-
इन चिन्हित क्षेत्रों में नए निर्माण और बसावट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा।
-
नदियों, नालों और प्राकृतिक जल स्रोतों के किनारे किसी भी सरकारी या निजी निर्माण की अनुमति नहीं होगी।
-
पूर्व चेतावनी प्रणाली और निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जाए।
-
राहत और बचाव दलों की तत्परता हर समय बनी रहे।
सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने और उनके पालन की नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोकथाम के उपायों को प्राथमिकता दी जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में जनहित को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी संभावित खतरे से पहले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।