उत्तरकाशी: लिमच्यागाड़ में पांच दिन में वैली ब्रिज तैयार

उत्तरकाशी ,
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिमच्यागाड़ में आपदा से बह गए पुल की जगह मात्र पांच दिन में वैली ब्रिज बना दिया गया है। इस युद्धस्तरीय कार्य से डबरानी पुल तक सड़क संपर्क बहाल हो गया है और आगे क्षतिग्रस्त हिस्सों के तेजी से पुनर्निर्माण का रास्ता खुल गया है।

हाल की अतिवृष्टि में 30 मीटर लंबा लिमच्यागाड़ पुल बह जाने से गंगनानी से आगे टकनौर क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश और सतत निगरानी में राज्य व केंद्र की एजेंसियों ने समन्वय के साथ राहत और पुनर्निर्माण कार्य तेज़ किया।

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने लोनिवि के सहयोग से दिन-रात मेहनत कर रविवार शाम को ब्रिज निर्माण पूरा किया। इससे पहले प्रभावित क्षेत्रों में संचार, बिजली और पेयजल आपूर्ति बहाल की जा चुकी है। सड़क संपर्क बहाल होने से राहत और पुनर्वास कार्यों में अब और तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *