दून इंटरनेशनल स्कूल की मोबाइल ऐप हैक कर ठगी की कोशिश, तीन साइबर ठग बरेली से गिरफ्तार

देहरादून ,

उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दून इंटरनेशनल स्कूल की मोबाइल एप हैक कर फर्जी एप के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को बरेली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को “सक्षम रोबोटिक्स लैब” के नाम पर 4,990 रुपये जमा करने के लिए उकसाने वाले भ्रामक संदेश भेजे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद रिजवान (ग्राम मुल्लापुर, पोस्ट रिठौरा), सुदामा दिवाकर (आरके पुरम) और मोहम्मद फराज (बनखाना गुलाब नगर) — तीनों बरेली निवासी — के रूप में हुई।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर के अनुसार, साइबर ठगों ने स्कूल की आधिकारिक स्टूडेंट पोर्टल ऐप को हैक कर उसकी हूबहू नकल पर आधारित फर्जी ऐप बनाई और अभिभावकों को आधिकारिक दिखने वाला नोटिस भेजा। शिकायत के बाद तकनीकी जांच में आरोपियों का लोकेशन बरेली में ट्रेस किया गया, जहां से तीनों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, फर्जी ऐप और संदेश इस तरह तैयार किए गए थे कि वे स्कूल के आधिकारिक नोटिस की तरह प्रतीत हों, ताकि लोग आसानी से धोखा खा जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *