रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग, युवक घायल

देहरादून,

देर रात मसूरी डाइवर्जन से आगे राजपुर की ओर एक रेस्टोरेंट के बाहर गोली चलने की सूचना पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। फायरिंग में अनारवाला निवासी संभव गुरुंग घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस से मैक्स अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, संभव गुरुंग अपने साथियों के साथ खाना खाने रेस्टोरेंट पहुंचे थे, जहां दो युवकों और एक युवती से विवाद हो गया। विवाद रेस्टोरेंट के बाहर भी जारी रहा और संभव के 10-12 साथी वहां पहुंच गए। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने डराने के लिए हवा में फायर किया, लेकिन एक गोली संभव को लग गई।

संभव गुरुंग के परिजनों की तहरीर पर थाना राजपुर में धारा 109 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *