देहरादून ,
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल बैठक के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान आपदा की स्थिति में प्रशासन को पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ ग्राउंड ज़ीरो पर कार्य करना चाहिए।
आपदा प्रबंधन पर निर्देश:
मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए—
-
सड़क, बिजली और जल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में तुरंत कार्यवाही करें।
-
ग्रामीण संपर्क मार्गों के अवरुद्ध होने पर वैकल्पिक आवागमन सुनिश्चित किया जाए।
-
जलभराव से निपटने के लिए पूर्व से तैयारी की जाए।
-
फसलों को हुई क्षति का शीघ्र मूल्यांकन कर रिपोर्ट तैयार की जाए।
फर्जी दस्तावेजों और अतिक्रमण पर सख्ती:
मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को स्पष्ट निर्देश दिए कि—
-
गलत तरीके से बनाए गए राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि को रद्द किया जाए और इस प्रक्रिया में संलिप्त व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई हो।
-
जनपदों में नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।
-
‘ऑपरेशन कालनेमि’ के अंतर्गत आस्था की आड़ में लोगों को ठगने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की निगरानी:
मुख्यमंत्री ने कहा कि—
-
सभी डीएम शासकीय अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें।
-
दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति, उपकरणों की स्थिति और साफ-सफाई की स्थिति पर निगरानी रखी जाए।
-
उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वयं औचक निरीक्षण करेंगे।
बारिश के बाद अवस्थापना कार्यों में तेजी:
-
सड़कों, पुलों, नालियों और अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।
-
राज्य और केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा:
-
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दी जाए।
-
आम जनता को भी ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए।
पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण संचालन पर सराहना:
मुख्यमंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, सभी अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा बलों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी की कर्तव्यनिष्ठा से चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुए हैं।
बैठक में शामिल वरिष्ठ अधिकारी:
बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, एडीजी ए.पी. अंशुमन, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, बंशीधर तिवारी, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सहित सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।