हरिद्वार ,
हरिद्वार के माँ गंगा मैटरनिटी एण्ड आई केयर अस्पताल में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल को एसडीएम की निगरानी में सील कर दिया गया है और पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला: मीनाक्षी की मौत
टीनू पुत्र नाथीराम, निवासी ननोता (सहारनपुर, यूपी), हाल निवासी डेंसों चौक सलेमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार ने अपनी पत्नी मीनाक्षी (30 वर्ष) को 3 अगस्त को सुबह 10 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था।
-
12 बजे डिलीवरी हुई और डॉक्टरों ने मां-बच्चे को स्वस्थ बताया।
-
16:00 बजे खून की कमी बताकर ट्रांसफ्यूजन किया गया, जिसके बाद मीनाक्षी की तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।
दूसरा मामला: खुशबू की मौत
खुशबू, पत्नी मोंटी, निवासी नारसन खुर्द (रुड़की) को भी 3 अगस्त को सुबह 9:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
-
ऑपरेशन के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ी और कुछ ही देर में मौत हो गई।
प्रशासनिक कार्रवाई:
-
दोनों शवों को जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में रखवाया गया है।
-
4 अगस्त को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।
-
एसडीएम की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया गया है।
-
पुलिस मौके पर तैनात है और जांच जारी है।
केस दर्ज:
पीड़ित परिवारों की तहरीर के आधार पर:
-
थाना बहादराबाद में केस संख्या 311/25 और 312/25,
-
धारा 106(1), भारतीय दंड संहिता (BNS) के अंतर्गत अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।
आगे की कार्रवाई:
पुलिस व प्रशासन की टीम मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लापरवाही की पुष्टि होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की संभावना है।