देहरादून में वर्षों बाद खुलीं 17 नई सस्ता गल्ला दुकानें, हजारों उपभोक्ताओं को मिली राहत – uttarakhandawaaz.in

देहरादून में वर्षों बाद खुलीं 17 नई सस्ता गल्ला दुकानें, हजारों उपभोक्ताओं को मिली राहत

देहरादून, 27 जुलाई 2025 |
राजधानी देहरादून के शहरी क्षेत्रों में वर्षों बाद 17 नई सस्ता गल्ला (उचित दर) दुकानों का संचालन शुरू हुआ है। यह कदम जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर उठाया गया है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को राहत, दर्जनों परिवारों को रोजगार और महिलाओं, बुजुर्गों एवं वंचित वर्ग को सहूलियत मिली है।


📜 वर्षों से लंबित फाइलों को मिली मंजूरी, सामने आई नई सूची

विगत कई वर्षों से रहस्यमय कारणों से सस्ता गल्ला दुकानों के नए आवंटन लंबित थे। पूर्ति विभाग में दबे प्रस्तावों को जिलाधिकारी ने गतिशीलता देते हुए बाहर निकाला, विज्ञप्ति जारी की गई, आवेदन मांगे गए और चयन समिति गठित कर प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया। परिणामस्वरूप 17 नई दुकानों का आवंटन हुआ।


📌 भीषण मौसम में एक दुकान पर निर्भरता से मिली मुक्ति

अब तक सीमित दुकानों के चलते उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी, सर्दी और बरसात में लंबी कतारों में लगने की मजबूरी थी। आबादी बढ़ने और कई पूर्व विक्रेताओं के त्यागपत्र या निधन के बाद भी नई दुकानें नहीं खुल रही थीं।

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा टेन्डर प्रक्रिया प्रारंभ कराने के बाद, इन्वेस्ट उत्तराखंड पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए, और समिति की संस्तुति के आधार पर दुकानों का चयन किया गया।


🏬 जिन क्षेत्रों में नए उचित दर विक्रेता नियुक्त हुए:

➡ क्लेमेंटाउन परिक्षेत्र:

  • लक्खीबाग: जुबेर अंसारी

  • भारूवाला इन्द्रपुरी फार्म: अशोक कुमार परिहार

  • भंडारी बाग: नूपुर गोयल

➡ डालनवाला परिक्षेत्र:

  • बरीघाट कैनाल रोड: सुशीला

  • मियावाला (नत्थुवाला): सिद्धार्थ अरोड़ा

➡ प्रेमनगर परिक्षेत्र:

  • शांति बिहार गोविंदगढ़: सूर्य ढींगरा

  • विजय पार्क: सतीश

➡ रायपुर परिक्षेत्र:

  • नेहरू ग्राम: अनुपमा यादव

  • वाणी विहार (जैन प्लॉट): शशांक

  • रायपुर द्वितीय (हरबंशवाला): आशामा खातून

  • महेश्वरी विहार: पुलमा

➡ ऋषिकेश:

  • IDPL कॉलोनी: प्रीति दीक्षित

➡ सहसपुर:

  • चंद्रबनी चोयला: मोहित सिंह

➡ देहराखास परिसीमन क्षेत्र:

  • कारगी: बैजंती माला यादव

➡ दीपनगर वैशाली, ब्रह्मपुरी:

  • जसवीर सिंह

➡ बंजारावाला:

  • अलीशा जावेद


👥 रोजगार के नए अवसर, प्रशासन की पारदर्शी पहल

इस प्रक्रिया से न केवल सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूती मिली है, बल्कि स्थानीय बेरोजगारों को स्वरोजगार का अवसर भी प्राप्त हुआ है। प्रशासन का यह निर्णय नीहित स्वार्थों को दरकिनार करते हुए पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता देने वाला माना जा रहा है।


📣 मुख्यमंत्री के संकल्प से प्रेरित पहल

यह संपूर्ण प्रक्रिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुगमता, पारदर्शिता और हितबद्धता के संकल्प से प्रेरित है। जिला प्रशासन ने साबित किया है कि इच्छाशक्ति हो तो वर्षों से ठप पड़ी व्यवस्थाएं भी पटरी पर आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *