भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया हेल्थ वेलनेस एक्सपो 2025 का उद्घाटन, बोले – वैश्विक आंदोलन बन चुकी है आयुष पद्धति

नई दिल्ली /उत्तराखंड ,

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय हेल्थ वेलनेस एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया। यह एक्सपो नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया है, जिसमें आयुष, योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी विधाओं की व्यापक झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर श्री भट्ट ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष एवं पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियां आज वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुकी हैं। 2014 में स्वतंत्र आयुष मंत्रालय की स्थापना के बाद यह क्षेत्र लगातार सशक्त हुआ है, और मोदी जी स्वयं इसके ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में रहे हैं।”

उन्होंने एक्सपो में स्थापित विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और आयुष क्षेत्र में हो रहे नवाचारों व सेवाओं की जानकारी प्रतिभागियों से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति बढ़ते भरोसे का परिचायक है।

एक्सपो के दौरान नमो गंगे ट्रस्ट के चेयरमैन विजय शर्मा, डायरेक्टर अजय वर्मा, सूर्या फाउंडेशन से राजीव अग्रवाल, डॉ. डी. एन. शर्मा और योगेश राणा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


मुख्य बिंदु:

  • अंतरराष्ट्रीय हेल्थ वेलनेस एक्सपो 2025 का शुभारंभ प्रगति मैदान, दिल्ली में

  • आयोजक: नमो गंगे ट्रस्ट

  • आयुष, योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर केंद्रित

  • महेंद्र भट्ट ने आयुष को “वैश्विक आंदोलन” बताया

  • बड़ी संख्या में विशेषज्ञ व संस्थान हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *