शौर्य महोत्सव में सीएम धामी का संकल्प – शहीदों के बलिदान को देंगे हमेशा सम्मान – uttarakhandawaaz.in

शौर्य महोत्सव में सीएम धामी का संकल्प – शहीदों के बलिदान को देंगे हमेशा सम्मान

थराली ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को थराली के चेपड़ों गांव में अशोक चक्र विजेता शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित शौर्य महोत्सव में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।

शौर्य मेला बनेगा राजकीय आयोजन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शौर्य मेले को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा की और शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष बजट जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम शहीदों के बलिदान को पीढ़ियों तक याद रखें।

“शहीद भवानी दत्त जोशी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार में अद्वितीय साहस दिखाया और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।” – सीएम धामी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र, आतंकियों को चेतावनी

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना का मनोबल ऊंचा हुआ है। उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा,

“अब यदि एक गोली उधर से चलेगी, तो जवाब गोलों से दिया जाएगा।”

निर्माणाधीन पुल गिरने पर सख्ती

थराली विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर नाराजगी जताते हुए सीएम ने इसे घोर लापरवाही बताया और तीन इंजीनियरों को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए।

शहीदों के परिजनों को मिला सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *