दरबार साहिब परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन, ऑपरेशन सिंदूर के बलिदानियों को समर्पित – uttarakhandawaaz.in

दरबार साहिब परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन, ऑपरेशन सिंदूर के बलिदानियों को समर्पित

देहरादून ,

श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा दरबार साहिब परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसे ऑपरेशन सिंदूर के वीर बलिदानियों को समर्पित कर श्रद्धांजलि स्वरूप अर्पित किया गया। समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि समिति बीते 5 वर्षों से लगातार प्रत्येक तीन माह में रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है।

इस बार के शिविर की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे समिति के मुख्य संरक्षक श्री महेंद्र देवेंद्र दास जी के आशीर्वाद से हुई। उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध कथा व्यास श्री सुभाष जोशी जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शिविर में 67 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया, जिसे श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल द्वारा एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए 67 रक्तदाताओं ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

समिति द्वारा इस बार एक नई पहल के रूप में पर्यावरण संरक्षण और गौरेया संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए हर रक्तदाता को गौरेया के घोंसले वितरित किए गए।

इस दौरान समिति के सदस्य बालकिशन शर्मा, एडवोकेट संजीव गुप्ता, डॉ. नितिन अग्रवाल, राहुल माटा, आयुष जैन, गौरव जैन, विनय प्रजापति, हेमराज अरोड़ा, विक्रम चौधरी, सुमित बंसल, सुशील वाधवा, कृतिका राणा, अनुष्का राणा और राशिका माटा ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *