मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भव्य “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन – uttarakhandawaaz.in

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भव्य “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन

देहरादून, 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बुधवार को देहरादून में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन हुआ। यह यात्रा शौर्य स्थल चीड़बाग से गांधी पार्क तक निकाली गई, जो हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित थी।

हजारों की संख्या में नागरिकों, पूर्व सैनिकों, युवाओं और महिलाओं ने तिरंगा लेकर इस पद यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले वीर सैनिकों और सभी सुरक्षा बलों को नमन करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करने में सक्षम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत हर आतंकी चुनौती का मुँहतोड़ जवाब दे रहा है और अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीकों से देश की सीमाओं की रक्षा की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तराखंड वीर भूमि है, यहाँ का हर परिवार देशसेवा से जुड़ा है। युवाओं को सेना और सुरक्षा बलों की भावना से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर होना चाहिए।” उन्होंने इस यात्रा को प्रतिवर्ष आयोजित करने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, बृज भूषण गैरोला, भरत चौधरी, मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व सांसद तरुण विजय, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *