देहरादून ,
गणेश चतुर्थी के अवसर पर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष सायना ने एडवांस एंडोस्कोपी मशीन का शुभारंभ कर दिया है। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि एंडोस्कोपी मशीन के चलने से सर्जरी विभाग में आने वाले मरीजों को अब निजी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष सयाना ने बताया कि यह एंडोस्कोपी बहुत ही आधुनिक है और लेटेस्ट क्वालिटी का है इसके बाद यहां पर आरसी भी शुरू किया जाएगा या नहीं जिन मरीजों को डायग्नोज किया जाएगा उसी के साथ उनका ट्रीटमेंट भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेट से जुड़े किसी भी बीमारी को लेकर आने वाले मरीजों को यहां बड़ी मदद मिलेगी निजी अस्पतालों में एंडोस्कोपी की जांच महंगी होने के चलते मरीजों पर भार पड़ता था। अब डॉक्टरों को यह सहूलियत होगी कि उनके यहां आने वाले मरीजों को उन्हें रेफर नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर प्रदीप शर्मा, डॉक्टर अभय कुमार,डॉक्टर नेहा महाजन, डॉक्टर दिनेश चैहान, डॉक्टर पुनीत त्यागी, सीपीआर रो महेंद्र भंडारी, दीपक राणा, समीर सहित अन्य डॉक्टर और स्टाफ शामिल रहे।