मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी का मामला
देहरादून ,
भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट एवं भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के मंत्री एवं युवा मोर्चा महानगर देहरादून के प्रभारी संकेत नौटियाल के नेतृत्व में द्वाराहाट विधानसभा से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट व कांग्रेस के खिलाफ लैंसडाउन चैक पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार के एक शीर्ष अधिकारी के साथ साथ उनकी पत्नी को भी इस प्रकार की टिप्पणी की गई और कांग्रेस के शीर्ष नेता मौन है वह विधायक के इस प्रकार की हरकतों पर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यदि कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती है तो वह इसी प्रकार से मौन रहे। ऐसे विधायक को सबक सिखाने के लिए भाजपा के विधायक राज्यपाल से मिलकर इस ओर कार्यवाही करने की मांग करेंगे। इस दौरान कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।