गंगोत्री के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत – uttarakhandawaaz.in

गंगोत्री के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत

उत्तरकाशी ,

आज सुबह लगभग 8:45 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर हैली एयरोट्रांस कंपनी का था, जिसने आज प्रातः सहस्त्रधारा हैलीपैड (देहरादून) से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें पायलट सहित 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में सवार चार यात्री मुंबई से थे, जबकि दो अन्य आंध्र प्रदेश के निवासी थे।

प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है, जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह हादसा न केवल दुखद है, बल्कि एक बार फिर हवाई यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है, खासकर पर्वतीय और संवेदनशील इलाकों में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *