*आत्महत्या के लिए एक छात्र के बिधोली स्थित सुसाइड पॉइंट से खाई में कूदने की पुलिस को मिली थी सूचना*
देहरादून ,
थाना प्रेमनगर को मंगलवार रात एक कॉलेज के छात्र द्वारा बिधौली प्रेमनगर स्थित ‘सुसाइड पॉइंट’ से लगभग 600 मीटर गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किये जाने की सूचना प्राप्त हुई।
सर्च अभियान के दौरान उक्त छात्र के खाई के मध्य एक पेड़ की डालियों के बीच फंसा हुआ पाया गया, जहाँ से उसका नीचे गिरना निश्चित रूप से जानलेवा हो सकता था। प्रेमनगर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए (SDRF) की सहायता ली गई। समन्वित प्रयासों एवं उच्च जोखिम वाले रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से थाना प्रेमनगर तथा SDRF की संयुक्त टीम द्वारा उक्त छात्र को खाई से सुरक्षित निकालकर चिकित्सकीय परीक्षण हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।