देहरादून ,
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के आवास उनकी पत्नी स्वर्गीय उमा को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक समेत सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे।
इस दौरान बलबीर रोड स्थित आवास पर मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात कर उनका ढाढस बंधाया। वहीं मनवीर की धर्मपत्नी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पूर्व सीएम निशंक भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने पीड़ित परिजनों से हिम्मत रखने और मृतक की आत्मा की शांति के लिए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का आग्रह किया।