नैनीताल ,
शहर में कल एक नाबालिग के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
SSP ने आगे कहा कि इस तरह की शर्मनाक घटनाओं को दोहराने से रोकने के लिए कड़ा संदेश देना आवश्यक है। उन्होंने नैनीतालवासियों और पर्यटकों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की भी अपील की।
पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी गतिविधि जो नगर की गरिमा या पर्यटन की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, उस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।