पुलिस की नाक के नीचे अवैध खनन, दरोगा और दो सिपाही लाइन हाजिर

देहरादून ,

आज विकास नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी बाजार क्षेत्र में नदी में अवैध खनन व सूचना मिलने के उपरांत भी समय से मौके पर पुलिस के न पहुंचने की शिकायत का मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लिया गया। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा स्वयं मौके पर अवैध खनन से ट्राली को पकड़ा गया था।

कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उप निरीक्षक वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी बाजार, चीता में नियुक्त हेड कांस्टेबल मनोज तथा कांस्टेबल नवबहार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *