मुख्यमंत्री ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून ,

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घण्टाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी ने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन वे अपने सिद्धांतों पर हिमालय की तरह अडिग रहे। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण प्रस्तुत किया और जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्व. बहुगुणा जी को अपनी संस्कृति और सभ्यता से गहरा लगाव था। उनकी विलक्षण प्रतिभा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट स्थान दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *