पार्षद संजय सिंघल के प्रयासों से यमुना कॉलोनी में डेंगू के खिलाफ अभियान तेज

देहरादून ,

नगर निगम के सहयोग से वार्ड संख्या 33 यमुना कॉलोनी में डेंगू से बचाव के लिए पार्षद संजय सिंघल द्वारा फॉगिंग एवं लार्वा नाशक दवाइयों का छिड़काव कराया गया। यह अभियान क्षेत्र की नलियों, खाली मैदानों और प्रमुख चौराहों पर चलाया गया ताकि मच्छरों के प्रकोप को रोका जा सके।

पार्षद संजय सिंघल निरंतर जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं और वार्ड की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कर रहे हैं। उनका कहना है कि नगर निगम के सहयोग से डेंगू जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य है।

स्थानीय जनता ने भी उनके प्रयासों की सराहना की है और बताया कि संजय सिंघल वार्ड में हमेशा उपलब्ध रहते हैं और समय-समय पर सफाई, जल निकासी, और स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों पर विशेष ध्यान देते हैं।

पार्षद सिंघल का यह निरंतर प्रयास वार्ड की जनता को बेहतर सुविधाएं और एक सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *