ऋषिकेश / देहरादून ,
श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश में पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री रोशन राणा ने बताया कि समिति ने धर्म गुरुओं का सानिध्य प्राप्त करने और समाज में धार्मिक चेतना एवं संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई पहल की है।
समिति ने स्वामी चिदानंद सरस्वती जी को संस्था द्वारा प्रकाशित विशेष पत्रिका भेंट की, जिसे उन्होंने सराहा और समिति के सामाजिक सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में धार्मिक मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु अत्यंत आवश्यक है।
इससे पूर्व समिति के सदस्य ऋषिकेश में निरंजनी अखाड़ा के महंत १०८ श्री भूपेंद्र गिरी जी से भी शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं
इस विशेष अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य श्री बालकिशन शर्मा, श्री संजीव गुप्ता, श्री हेमराज अरोड़ा, श्री विनय प्रजापति, श्री आयुष जैन, श्री गौरव जैन, श्री विक्रम चौधरी एवं श्री नितिन जैन उपस्थित रहे।