नवनियुक्त पशुचिकित्सा अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रारंभिक एवं अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

देहरादून ,

डाक्टर नीरज सिघंल, निदेशक, पशुपालन विभाग, उत्तराखण्ड के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर नवनियुक्त पशुचिकित्सा अधिकारियों का विभाग मे तीन दिवसीय प्रारंभिक एवं अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखण्ड पशुचिकित्सा परिषद, सहस्त्रधारा रोड़, देहरादून स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपने अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर निदेशक ने प्रशिक्षण में नवनियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारियों का स्वागत करते हुये दिशा-निर्देश दिये कि विभाग की सफलता आपके निष्ठावान और जन हितैषी कार्यों पर निर्भर करती है, उन्होने अपील की कि वह अपने कार्यों में उत्कृष्टता प्राप्त करें तथा समाज की भलाई के लिये समर्पित रहें। इस अवसर पर उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाक्टर बी एस जंगपांगी, अपर निदेशक, गोपेश्वर, चमोली तथा डाक्टर प्रलयंकर नाथ, रजिस्ट्रार, उत्तराखण्ड पशुचिकित्सा परिषद उत्तराखण्ड ने प्रशिक्षणार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर डाक्टर नारायण सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक ने प्रशिक्षणार्थियों को उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के सम्बन्ध में एवं डाक्टर अमित राय, उप निदेशक ने सेवा नियमों और अवकाश नियमों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर उक्त प्रशिक्षण में डाक्टर पूर्णिमा बनौला, अपर मुख्य अधिशासी अधिकारी, यूएसडब्ल्यूडीबी, डाक्टर मनीष, उप निदेशक, यूएसडब्ल्यूडीबी तथा डाक्टर दीक्षा रावत, पशु चिकित्साधिकारी, यूएसडब्ल्यूडीबी उपस्थित रहे, प्रशिक्षण मंच का संचालन कोर्स कॉर्डिनेटर डाक्टर शिखाकृति नेगी, पशु चिकित्सा अधिकारी, यूएसडब्ल्यूडीबी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *