रेलवे ट्रॅक के पास संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से हड़कम्प

मृतक के शरीर पर चोट के निशान, हत्या के लग रहे आरोप
युवक भी स्मैक का था आदी, डूंडा कार्यालय के पीछे मिला था शव
हरिद्वार ,

कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित डूंडा कार्यालय के पीछे रेलवे ट्रॅक के पास एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की सुुबह शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। जिसको देखकर मृतक के परिजनं व आसपास के लोग युवक की हत्या का आरोप लगा रहे है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को इस सम्बंधा में शिकायत नहीं की गयी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की सही वजह का पता लगने की बात कह रही है। चर्चा है कि डूंडा कार्यालय को कुछ नशेड़ियों ने अपना अड्डा बना रखा है। जहां पर शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। जिन्होंने कार्यालय घुसने के लिए खिड़कियां को तोड़ कर रास्ता बनाये जाने की बात कही जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने चेतक भेजकर चर्चाओं की सत्यता का पता लगाने की बात कही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बिल्केश्वर मार्ग पर स्थित डूंडा कार्यालय के पीछे रेलवे ट्रॅक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जिसकी शिनाख्त आकाश ऊर्फ मोगली पुत्र संजय उम्र 26 वर्ष निवासी झंलकारी बस्ती, मेला अस्पताल मार्ग, कोतवाली नगर हरिद्वार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। जिसको देखकर परिजन व आसपास के लोग आकाश के साथ मारपीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। चर्चा है कि जहां पर आकाश का शव पुलिस ने बरामद किया है। उसके समीप डूंडा कार्यालय में शाम ढलते ही नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। बताया जा रहा है कि मृतक भी स्मैक का आदी था और अक्सर नशेड़ियों के साथ डूंडा कार्यालय के आसपास देखा गया था। चर्चा है कि नशेड़ियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, इस दौरान आकाश की उसके साथियों ने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि डूंडा कार्यालय का मैन गेट बंद होने के बाद नशेड़ियों द्वारा पीछे की दीवार को फांद कर कार्यालय की खिड़कियों को तोड़ कर प्रवेश का रास्ता बनाया हुआ है। इस बात की जानकारी क्षेत्र के आस-पास के लोगों को होने के बावजूद भी नशेड़ियों की गुडांगर्दी से खौफ से अपना मुंह नहीं खोलते हैं। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैथोला ने बताया कि डूंडा कार्यालय के पीछे रेलवे ट्रॅक के पास से एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। जिसकी शिनाख्त हो चुकी है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पुराने हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनो के सुपूर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। प्रभारी निरीक्षक भावना कैथोला का धयान डूंडा कार्यालय में शाम ढलते ही नशेड़ियों के जमघट लगने की क्षेत्र में चल रही चर्चा की दिलाया गया। जिन्होंने शाम को चेतक को भेजकर चर्चाओं की सत्यता का पता लगाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *