मकान से चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, माल बरामद

हरिद्वार ,

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में तीन दिन पूर्व मकान से हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से मकान से चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात, दो मोबाइल बरामद कर लिये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि अहबावनगर ज्वालापुर निवासी एक महिला ने 09 सितम्बर को तहरीर देकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि 07 सितम्बर को अज्ञात द्वारा उसके मकान घुसकर सोने-चांदी के गहने दो मोबाइल चोरी कर ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए चोरों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दिये। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को रविवार को बाल मंदिर स्कूल ज्वालापुर के निकट स्थित तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने मकान से चोरी किये गये सोने-चांदी के जेवरात व दो मोबाइल बरामद कर लिये। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम संजय पुत्र स्व. ध्यान सिंह निवासी मंडावर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर और कुलदीप पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम हिरण खेड़ा थाना लक्सर हाल निवासी धीरवाली ज्वालापुर बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *