बहादराबाद रिहायशी इलाके में जंगली हाथी की चहल कदमी से मची अफरा-तफरी

हरिद्वार ,

बहादराबाद क्षेत्र के रिहायशी इलाके में जंगली हाथी आ जाने से अफरा तफरी मच गई। हाथी सामान्य तौर पर सड़क पर टहलता हुआ सड़क पार कर जाने की कोशिश करता देखा गया, लेकिन सड़क किनारे यातायात व लोगों की भीड़ को देखकर सड़क पर चल रहे यातायात को देखकर अपने आपको बचाते हुए देखा गया। यदि हाथी लोगों की भीड़ और सड़क पर चलते यातायात से परेशान होकर उग्र नहीं हुआ, यदि उग्र होता तो वीडियो देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं की हालात क्या होते ? वहां मौजूद कुछ लोगो ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बताते चले कि हरिद्वार के अलग अलग रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। अभी तक जंगली हाथियों के जगजीतपुर और राजा गार्डन समेत अन्य इलाकों में हाथियों की चहलकदमी की तस्वीर आ चुकी हैं। ऐसा नहीं हाथियों के रिहायशी इलाकों में आने की जानकारी वन विभाग को नहीं है, जानकारी होने बावजूद वन विभाग जंगली हाथियों के रिहायशी इलाकों में प्रवेश में रोकथाम लगाने में कोई कारगर कदम नहीं उठा पा रहा हैं। जिसको लेकर लोगों में भारी रोष है, उनका मनना है कि अगर जंगली हाथियों का रिहायशी इलाकों में आगमन ऐसा जारी रहा, तो कभी भी बड़ी घटना सामने देखने को मिल सकती हैं। ऐसा एक मामला बहादराबाद क्षेत्र में देखने को मिला। बीती शाम एक जंगली हाथी जंगल से भटक कर बहादराबाद बाजार जा पहुंचा। हाथी को देखकर पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी। हाथी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हाथी बाजार में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस हाथी ने किसी को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा लेकिन भीड़भाड़ वाले इलाके में वह कई वाहनों की तरफ गुस्से से आगे बढ़ता हुआ जरूर दिखाई दे रहा है। कुछ लोग भी अपनी जान जोखिम में डालकर हाथी की वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। गनीमत रही की हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और एक बड़ा हादसा भी टल गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हाथी को रोकने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी और हाथी को सकुशल फि़र से जंगल में खदेड़ दिया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आबादी में घुसे हुए हाथियों की फोटो वीडियो लेना प्रतिबंधित है। आगे ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *