आकस्मिक निधन पर उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह पंवार को दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि – uttarakhandawaaz.in

आकस्मिक निधन पर उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह पंवार को दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

देहरादून ,

उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक एवं पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह पंवार के आकस्मिक निधन पर दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ बिताये हुए पलों को साझा किया। यहां दल के केन्द्रीय कार्यालय कचहरी रोड़ में दल के केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय त्रिवेन्द्र सिंह पंवार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि स्वर्गीय त्रिवेन्द्र सिंह पंवार के असामयिक निधन से दल को अपूरर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने उत्तराखंड राज्य में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के सानिध्य में सक्रिय भूमिका निभाई और उनके संघर्ष के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगोडा ने वार्ता के लिए बुलाया और और लाल किले के प्राचीर से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगोडा ने उत्तराखंड राज्य बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय त्रिवेन्द्र सिंह पंवार ने राज्य आंदोलन के लिए भारत की संसद में पत्र बम फेंका और उत्तराखंड राज्य आंदोलन की तरफ सांसदों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन के समय में वह यमुना नदी में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हुए उनके पैर में गंभीर चोटें आई और सन 1995 में प्रथम बार उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने कहा कि पुनः त्रिवेंद्र सिंह पंवार 2011 में उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष चुन लिए गए और वर्तमान में वह उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय त्रिवेन्द्र सिं पंवार हिमालय पुत्र थे तथा राज्य के हित में उन्होंने हजारों हजार आंदोलन किया तथा और कई बार जेल गए स राज्य मूल निवासियों के हित में सरकारों से लड़ना उन्होंने अपना कर्तव्य समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *