मसूरी उत्तराखंड ऐतिहासिक जीत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

देहरादून,
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत और केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत के बाद मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्रित होकर आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की l इस दौरान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत के बाद नगर निकाय चुनाव में भी जीत का दावा करते हुए परचम लहराने की बात की l
भाजपा मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार जल भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है वहीं केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा को जनता का पूरा समर्थन मिला है और आज भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है l भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि केदारनाथ में मिली जीत से कार्यकर्ताओं में नगर निकाय चुनाव को लेकर संजीवनी मिली है इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं ने उत्साह है l मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा लगातार प्रदेश और देश में कार्य कर रही है इसी की बारात आज उपचुनाव और महाराष्ट्र चुनाव में जीत दर्ज की है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *