देहरादून ,
जनपद के ढकरानी बैराज से एसडीआरएफ के जवानों ने एक अज्ञात शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यहां आज चैकी डाकपत्थर द्वारा एसडीआरएफ कीटीम को सूचना दी गई कि ढकरानी बैराज पॉवर हाउस के पास एक शव दिखाई दे रहा है जिसको निकालने के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस दौरान मिली सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट डाकपत्थर से अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर ढकरानी बैराज से एक अज्ञात व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया व शिनाख्त के लिए जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इस अवसर पर एसडीआरएफ के अनेक जवान शामिल रहे।