लक्सर क्षेत्र से दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार – uttarakhandawaaz.in

लक्सर क्षेत्र से दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार ,

लक्सर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक, इलैक्ट्रानिक तराजू और नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली लक्सर पुलिस के मुताबिक बीती देर शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को क्षेत्र में स्मैक बेचते हुए दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने कुल 10.34 ग्राम स्मैक, इलैक्ट्रानिक तराजू और 1100 रूपये की नगदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान तस्करों ने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र मुनेश कुमार निवासी ग्राम टांडा महतौली लक्सर हरिद्वार और अश्वनी पुत्र स्व. ईशम सिंह निवासी ग्राम महतोली लक्सर बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *